गुजरात में नरेंद्र मोदी ने
बुधवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चुनाव में विकास के नारे को लेकर जनता के बीच गए मोदी को जनता ने भारी बहुमत से जीत दिलाई है। मोदी अपने इस कार्यकाल के लिए एक बड़ा सपना संजोए हुए हैं। उनका यह सपना गुजरात की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रख उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाना है। निश्चित ही उनका यह सपना साकार हुआ तो गुजरात में न सिर्फ बड़ी संख्या में रोजगार उपलबब्ध होंगे बल्कि देश- दुनिया के लोग भी गुजरात का रुख करेंगे।