नई दिल्ली. यूं तो वह अमेरिकी हैं लेकिन उनका दिल हिंदुस्तान का हो गया है। जब भारतीय धुनों पर उनके कदम थिरक उठते हैं तो वह किसी भारतीय से कम नहीं लगतीं। सन् 2011 में प्रख्यात गायिका लेडी गागा के भारत दौरे के दौरान समकालीन भारतीय फ्यूजन डांस समूह 'नाट्य नेक्टर' की संस्थापक गौरा प्रेमा ने प्रस्तुती दिया था।
वह कहती हैं कि वह भारत व पश्चिम के बीच शुरू हुए नए सांस्कृतिक संवाद की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अब भी आधुनिक भारतीय नृत्य में ऐसे नए मानदंडों को खोज रही हैं, जो उनके अमेरिकी व्यक्तित्व व भारतीय परवरिश के अनुरूप हों।