विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Forged Viagra Seller In London

भारत से मंगा कर नकली वियाग्रा बेचने वाले अंग्रेज पर 140 लाख पाउंड का जुर्माना

dainikbhaskar.com | Apr 28, 2012, 16:54PM IST
 
 


लंदन. मर्दानगी बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा की नकली गोलियां भारत से मंगा कर ब्रिटेन में बेच कर धन्‍ना सेठ बन बैठे एक अंग्रेज को अदालत ने 140 लाख पाउंड (लगभग 119.43 करोड़ रुपए) की भारीभरकम धनराशि मरीजों को वापस करने का आदेश सुनाया है।
 
 
पुलिस की जांच में पता चला कि मैनचैस्‍टर के रहने वाला सिमोन हिकमैन इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन फार्मेसी चला रहा था और उसने अपने सौदों से 154 लाख पाउंड कमाये। अदालत ने आदेश दिया है कि वह छह महीने की भीतर 140 लाख पाउंड की राशि उन लोगों को वापस करे जिन्‍होंने उसके जरिए नकली वियाग्रा मंगवाई। अदालत ने सख्‍ती बरतते हुए कहा कि अगर यह पैसा उसने समय पर नहीं लौटाया तो उसे दस साल सींखचों के भीतर बिताने होंगे।
 
सूत्रों के अनुसार हिकमैन भारत से वियाग्रा और वजन घटाने वाली दवाइयां मंगा करके अपनी वेबसाइट एमएसएच वर्ल्‍ड ट्रेड के जरिए बेचता था। इनमें सेक्‍स खिलौने, कामोत्‍तेक दवाईयां और लिंग का आकार बढ़ाने में मदद करने वाले पंप आदि शामिल थे। भारत से मंगाई जाने वाली कुछ वियाग्रा गोलियां नकली होती थीं और ब्रिटेन में उन्‍हें बेचना गैरकानूनी था।
जांच में पता चला कि नकली दवाइयों के कारोबार का यह एक बड़ा मामला है। हिकमैन ने इस गोरखधंधे से बेतहाशा पैसा कमाया। इसका अंदाजा इस बात से भी लग सकता है कि उसके 30 बैंक खाते थे जिनमें से छह तो विदेश में हैं।
 
  
अय्याशी की जिंदगी जी रहा हिकमैन एक आनलाइन कैसिनो भी चलाता था। उसके पास रेंज रोवर्स जैसी गाडि़यों का काफिला और कई लक्‍जरी फ्लैट्स भी थे।
 

ट्रेनिंग सेंटर में अफसरों ने दागदार की महिला सिपाहियों की इज्‍जत 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment