विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Former Haryana CM Om Prakash Chautala, His Son And 53 Others Convicted By Delhi Court For Illegal Recruitment Of Over 3000 Teachers.

जेबीटी भर्ती घोटाले में ओम प्रकाश चौटाला समेत 55 दोषी

Agency | Jan 16, 2013, 11:09AM IST
 
 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके विधायक पुत्र अजय चौटाला की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। रोहिणी की विशेष अदालत ने बहुचर्चित जेबीटी टीचर्स भर्ती घोटाले में सात साल से अधिक चली सुनवाई के बाद चौटाला, उनके बेटे अजय, दो पूर्व सहयोगियों विद्या धर और शेर सिंह बडशामी समेत कुल 55 लोगों को घोटाला का दोषी पाया है। अदालत का मानना है कि हरियाणा सरकार को उन्हीं के तंत्र ने ठगा। आरोप पहले ही निर्धारित कर दिए थे। 
 
गौरतलब है कि रोहिणी की विशेष अदालत ने 23 जुलाई 2012 को ही ओमप्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला, दो पूर्व सहयोगियों विद्या धर और शेर सिंह बड़शामी, निलंबित आईएएस अधिकारी संजीव कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ आरोप निर्धारित किए थे। सभी पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोप तय किए गए। अदालत ने बृजमोहन नामक आरोपी को आरोप मुक्त कर दिया था, जबकि तीन अन्य की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। बता दें कि इन पर अक्टूबर 2000 में फर्जी तरीके से 3206 टीचर्स की भर्ती करने का आरोप है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment