विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Gadkari In Trouble

गडकरी की 31 को पेशी, 4 नवंबर तक आएगा संघ का फैसला

भास्‍कर नेटवर्क | Oct 24, 2012, 08:41AM IST
 
 

नई दिल्ली.भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे वीरभद्र सिंह ने मीडिया से माफी मांग ली है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार वीरभद्र ने मीडियाकर्मियों को धमकी दी थी। टीवी चैनल के कुछ पत्रकारों ने जब उनके सवाल पूछने शुरू किए तो वह गुस्‍से में आ गए और मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ डालने की धमकी दे दी थी। इसके बाद कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई और सांसद संदीप दीक्षित ने वीरभद्र की ओर से मीडिया से माफी मांगी। बाद में स्वयं वीरभद्र सिंह ने भी मीडिया से माफी मांगी।
 
इसी बीच नितिन गडकरी के बचाव में संघ खुलकर सामने आ गया है। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने नितिन गडकरी के बचाव में कहा है कि गडकरी का मीडिया ट्रायल हो रहा है। हालांकि सूत्रों का यह भी मानना है कि गडकरी के मसले पर संघ में अंदरूनी घमासान भी जारी है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी नितिन गडकरी का बचाव किया है। उन्होंने पूरे मामले को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी नितिन गडकरी मामले पर खामोश रहे। नागपुर में विजयदशमी के कार्यक्रम में वो एफडीआई से लेकर चीन नीति तक पर बोले लेकिन गडकरी का जिक्र तक अपने भाषण में नहीं किया। गडकरी प्रकरण को उन्होंने बीजेपी का अंदरूनी मामला करार दिया। पार्टी अध्‍यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों पर बीजेपी ने चुप्‍पी साध ली है।  (पढें, नरेंद्र मोदी की पीएम पद की दावेदारी खारिज)

इस बीच, खबर है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला की पत्‍नी पायल सिंह बीजेपी ज्‍वाइन कर सकती है। हालांकि बीजेपी आलाकमान इस बारे में कुछ कहने से साफ बच रहा है। उमर और पायल इस वक्‍त एक दूसरे से अलग रहते हैं। पायल दिल्‍ली में रह रही हैं और राजनीति में कूदने की कोशिश कर रही हैं। ऐसी भी खबर है कि पायल ने बीजेपी ज्‍वाइन करने के मसले पर गडकरी से कई बार मुलाकात भी की है। 
 

 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment