गडकरी नहीं करेंगे अध्यक्ष पद के दूसरे कार्यकाल की दावेदारी
सुजीत ठाकुर
| Oct 30, 2012, 07:28AM IST

रामदेव ने कहा कि वह आठ नवंबर तक गुजरात में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। पूर्व में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके रामदेव ने हालांकि दावा किया कि वह यहां सत्तारूढ़ भाजपा को बढ़ावा नहीं देंगे, लेकिन उसका समर्थन करते हैं जो कांग्रेस को हरा सकता है।
रामदेव मंगलवार से भावनगर जिले के अलमपुर गांव से अपना प्रचार शुरू करेंगे और फिर हालोल, पंचमहल, नाडियाद और बिलिमोरा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सोमवार को उन्होंने यहां संवाददताओं से कहा, 'रामलीला मैदान आंदोलन में मैंने कहा था कि हम कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। कांग्रेस कैंसर की तरह है और हर किसी को इसे हटाने के लिए काम करना चाहिए।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनका प्रचार मोदी को फायदा पहुंचाएगा, रामदेव ने कहा, 'मैं किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर रहा, लेकिन कांग्रेस के खिलाफ हूं।'
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा, 'कांग्रेस सरकार 2जी, कोयला, राष्ट्रमंडल जैसे बड़़े घोटालों में संलिप्त है, जबकि भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ सिर्फ फर्जी पते का इस्तेमाल करने के आरोप हैं।' उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के हर आरोप की जांच होनी चाहिए। जहां तक भ्रष्टाचार की बात है तो कांग्रेस ज्यादा बुरी है, जबकि अन्य दल कम बुरे हैं।'
(कानूनी दायरे में हो वाड्रा और गडकरी के मामलों की जांच)
(जांच से पहले गडकरी को दोषी बताना गलत : संघ)
मंच पर ही भिड़ गए दो कांग्रेसी दिग्गज








