रेप पीडि़त ने सुनाई आपबीती- कई बार लुटी थी अस्मत, दो बार की थी खुदकुशी की कोशिश
सफदरजंग पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फेसबुक के जरिए इस छात्रा से दोस्ती की थी। नए साल की पार्टी में जब यह लड़की पहुंची तो पहले उसे नशा कराया गया और फिर दो लोगों ने मिलकर उसकी आबरू से खिलवाड़ किया। किसी तरह वहां से बच कर निकली यह छात्रा सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ("मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी")
11 वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को बयान दिया है। बयान के मुताबिक 24 साल के आरोपी नवीन सिंह खेतवाल से सितंबर, 2011 में पीड़ित छात्रा की सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए दोस्ती हुई थी। नवीन ने छात्रा की जान पहचान अपने चचेरे भाई 24 साल के राजेश से करवाया। दिसंबर, 2011 तक छात्रा की राजेश से भी अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से फेसबुक पर जुड़ गए। पीड़ित छात्रा के बयान के मुताबिक उसकी राजेश से बहुत अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से रोजाना फोन पर बात करते थे और कभी-कभी मिलते भी थे। लेकिन मार्च, 2012 में राजेश ने पीड़ित छात्रा से दोस्ती तोड़ ली। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक रिश्ता टूटने के बाद छात्रा तनाव में आ गई।
छात्रा की शिकायत के मुताबिक राजेश से दोस्ती टूटने के बाद नवीन उसे दिलासा देता रहा। धीरे-धीरे वे दोनों करीब आ गए। आरोप के मुताबिक नवीन अक्सर छात्रा को अपनी बाइक पर लोधी गार्डन, लाजपत नगर और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों घूमाने ले जाता था। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई को नवीन ने उसकी सॉफ्ट ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया।
लेकिन सितंबर तक नवीन ने पीड़ित छात्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी और 7 सितंबर को अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया। लड़की के बयान के मुताबिक नवीन ने नौकरी छोड़ दी और उत्तराखंड में अपने घर चला गया। इसके बाद राजेश ने लड़की को दिलासा दिया और आरोप के मुताबिक राजेश ने ग्रीन पार्क में मौजूद अपने दोस्त के कमरे में उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों ने पीड़ित लड़की को गालियां देनी शुरू कीं। आरोप के मुताबिक लड़की का मोबाइल नंबर अजनबी लोगों को बांट दिया गया और उसे अश्लील फोन आने लगे। लड़की के आरोप के मुताबिक नवीन और राजेश के मोबाइल फोन में उसकी तस्वीरें थीं। तनाव में आई पीड़ित छात्रा ने लिक्विड क्लीनर लाइजोल पीकर सुसाइड की कोशिश की। उसका इलाज दक्षिण दिल्ली के एक नामी अस्पताल में हुआ जहां उसने पुलिस को बताया था कि कफ सीरप पीने के चक्कर में उसने गलती से लाइजोल पी लिया। जब उसकी तबियत ठीक हुई तो माता-पिता ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन पीड़ित छात्रा नवीन से संपर्क साधने की कोशिश करती रही। लेकिन नवीन उसे ठुकराता रहा। पीड़ित लड़की के मुताबिक इससे परेशान लडकी ने अपनी कलाई काट ली, लेकिन वह बच गई।
ये भी पढ़ें
'दामिनी' को बस से कुचल कर मारना चाहते थे 'बलात्कारी'
अब बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के तरीके पर बहस
''10-10 ब्वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खिलाफ प्रदर्शन करती हो''
मंगेतर के साथ शॉपिंग के लिए गई थी 'दामिनी', फरवरी में होने वाली थी शादी
लड़की का दोस्त सदमे में, खाना छोड़ा
दामिनी की अंतिम इच्छा क्या पूरी करेगी सरकार?
डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!
महिला वैज्ञानिक बोलीं- लड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?
आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेप, नेता ने दी नसीहत- तन ढंक कर रखें लड़कियां
'सख्त' कानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्कार की रहेगी 'छूट'!

News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group








