नई दिल्ली. दिल्ली में चीनी युवती का रेप होने पर चीन ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया है। चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेताया है कि दिल्ली सेफ जगह नहीं है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक नई दिल्ली में चीनी दूतावास ने अपने देश की युवतियों को हर समय सावधान रहने और अकेले घूमने न जाने की सलाह दी है।
बीजिंग ने नई दिल्ली से रेप पीड़ित युवती की पहचान छुपाने, उसके कानूनी अधिकार और सुरक्षा का ध्यान रखने और दोषी को सजा दिलाने को कहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन से कहा है कि इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी युवती के साथ 30 जनवरी को रेप हो गया था लेकिन उसने तुरंत पुलिस में शिकायत नहीं की थी। इससे पहले 16 दिसबंर को दिल्ली में
चलती बस में गैंगरेप हुआ था जिसके बाद पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
राजधानी में गैंगरेप और बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को एक गैंगरेप और तीन अन्य मामले सामने आए हैं। गैंगरेप का मामला स्वरूप नगर का है जबकि शकरपुर में एक मकान मालिक द्वारा किराएदार से रेप, अमन विहार में 16 साल की नाबालिग और गोविंदपुरी में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। सभी मामलों में आरोपी पकड़े गए हैं।
महिला अपराधों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की सरकार ने शुरुआत कर दी है लेकिन राजधानी के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी हर रोज बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कड़े कानून का डर भी बलात्कारियों को नहीं रोक पाएगा? आखिर क्या वजह है कि ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है?
आगे पढ़ें, एक VIP पर 3 पुलिसवाले, नेताओं पर बलात्कारियों को पनाह देने का आरोप, फिर कैसे रुकेंगे रेप?