विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Geetika Form Of MMS Between Kanda And Audio - Visu

गीतिका और कांडा के बीच एमएमएस की बनेगी ऑडियो-विजुअल क्लिपिंग

भास्कर न्यूज नेटवर | Aug 27, 2012, 10:55AM IST
 
 

नई दिल्ली . गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस गीतिका के मोबाइल का सीडीआर (फोन कॉल रिकॉर्ड ) बनाने में जुटी है। हालांकि पुलिस को कांडा के तीन मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिले हैं। इसके लिए वह गीतिका के परिजनों की मदद ले रही है।



रविवार को दिल्ली पुलिस ने गीतिका के भाई अंकित को बुलाया था। उससे गीतिका के दोस्तों, रिश्तेदारों और दफ्तर के जानकारों के फोन नंबर लिए गए हैं। अंकित ने बताया कि वह उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरण से भी मिले थे।


पुलिस सीडीआर के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन लोगों से गीतिका की बातचीत हुई। एफएसएल जांच की मदद से गीतिका और कांडा के बीच हुए एसएमएस की ऑडियो विजुअल क्लिपिंग भी बनाई जाएगी। दिल्ली पुलिस के पास गोपाल कांडा से पूछताछ के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं। इस दौरान उसे कांडा की हार्ड डिस्क, पासपोर्ट और संडेल एजुकेशन सोसायटी में हुए रुपयों के लेन-देन के खातों को खंगालना है।


पुलिस से सहयोग को तैयार है अंकित


गीतिका के भाई अंकित शर्मा ने कांडा से आमना-सामना कर पुलिस जांच में सहयोग करने की पेशकश रखी। हालांकि पुलिस ने यह सुझाव मानने से मना कर दिया। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरण ने बताया कि गोपाल कांडा को दोषी साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर ही वह इस बारे में विचार करेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment