विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Girl Students Molested In West Bengal

शराब पिलाकर छात्राओं से दुष्‍कर्म करता रहा प्रिंसिपल, महिला टीचर ने उतरवाए कपड़े

Agencies | Aug 05, 2012, 09:00AM IST
 
 


कोलकाता. पश्चिम बंगाल की पहली महिला सीएम ममता बनर्जी के राज्‍य में महिलाओं के प्रति होने वाले अत्‍याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्‍य के मालदा जिले में छात्राओं के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वहीं वीरभूम जिले में दो स्‍कूल टीचर पर एक छात्रा के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का आरोप है।
 
मालदा जिले के कलियाचक स्थित एसएस प्‍वाइंट रेजिडेंसियल स्‍कूल की हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने प्रिंसिपल नाजिब शेख पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला तब सामने आया जब सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने लड़कियों को शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी प्रिंसिपल सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है।
 
खांसी की दवा के नाम पर दी शराब 
इस स्कूल के हॉस्टल में 30 छात्राएं रहती हैं। आरोप है कि हॉस्टल इंचार्ज नाजिब अली भी उन लड़कियों के साथ अक्सर दुष्कर्म करता था। शुक्रवार दोपहर को सातवीं की एक छात्रा को खांसी आनी शुरू हुई। खांसी की दवा देने के नाम पर प्रिंसिपल ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की तबीयत खराब होने की खबर पर उसके पिता हॉस्टल पहंचे। तब बेटी ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद सभी छात्राओं को लेकर वह शुक्रवार रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जब हॉस्‍टल में गई तो वहां रहने वाली अन्‍य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल पर ऐसे आरोप लगाए।
 
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। उनका आरोप था कि आरोपी सत्तारूढ़ दल से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस कार्रवाई से बच रही है। आरोपी प्रिंसिपल अब भी फरार है। समाज कल्‍याण मंत्री सावित्री मित्रा ने माल्‍दा के डीएम और एसपी से मामले की जांच करने को कहा है।
 
कपड़ा उतरवाने वाली टीचर को बेल
वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना स्थित कालीगति स्मृति नारी शिक्षा निकेतन स्कूल की दसवीं की छात्रा ने दो महिला टीचर पर कपड़ा उतरवाकर तलाशी लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
 
SHAME: गैंगरेप पीड़ित को 1.5 लाख रुपये लेकर चुप रहने का पंचायत का फरमान
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment