विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Girls Have Sex Before The Age Of 15

15 साल की उम्र में लड़कों से ज्यादा 'सेक्स' कर लेती हैं लड़कियां!

Agency | Apr 27, 2012, 11:32AM IST
 
 



 नई दिल्ली. लड़कियां कई मामलों में लड़के के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। पर कुछ मामलों में तो लड़के से आगे निकल गई हैं। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 19 वर्ष की लड़कियां सेक्‍स  के मामले में लड़कों से कहीं आगे हैं। भारत में 25 साल की उम्र में करीब तीन फीसदी लड़कों सेक्स किया है, जबकि इस उम्र तक आठ फीसदी लड़कियां सेक्‍स कर चुकी होती हैं।

 

यूनिसेफ द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि विकासशील देशों में किशोरावस्‍था में 11 फीसदी लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले सेक्‍स कर चुकी होती हैं, जबकि इस उम्र तक पांच फिसदी लड़के सेक्स करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रसव और एचआईवी संक्रमण के खतरे में वृद्धि भी इसी कारण से हुई है।

 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 22 प्रतिशत महिलाएं वयस्क होने से पहले ही मां बन जाती हैं। 'द स्टेट ऑफ द वल्र्ड चिल्ड्रन 2012' के शीर्षक से यह रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया, भारत में 2000 से 2010 तक 30 प्रतिशत महिलाओं की शादी 15 से 19 साल की उम्र के बीच कर दी गई। पुरुषों में यह आंकड़ा पांच प्रतिशत ही था।

 

इसमें बताया गया है कि आज 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 47 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही कर दी गई थी। साथ ही 18 प्रतिशत महिलाओं की 15 साल की उम्र से पहले ही शादी कर दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में किशोरावस्था में मां बनने की दर प्रति हजार पर 45 है, जिसका अर्थ है कि 15 से 19 साल की प्रति हजार किशोरियों में से 45 इसी उम्र में ही मातृत्व प्राप्त कर लेती हैं।

 

रिपोर्ट में आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। यूनीसेफ रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 से 19 साल के बीच के युवक-युवतियों में 35 प्रतिशत युवक और 19 प्रतिशत युवतियां ही एचआईवी संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में जानकारी रखती हैं। रिपोर्ट के अनुसार 15 से 49 साल की उम्र के बीच की 54 प्रतिशत महिलाएं गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल करती हैं।

 

 

 

'दफन' होने के चंद दिनों बाद 'जिंदा' लौटा 72 साल का बुजुर्ग!क्यों न बढ़े मर्दों का मन, जब महिलाएं ही हों महिलाओं की दुश्मनइस दुर्लभ किंग कोबरा को जिसने देखा, देखता ही रह गया!उम्र से पहले कुछ यूं जवान होने लगी हैं भारतीय लड़कियां5000 साल पुरानी अमरनाथ गुफा का अनसुना 'राज''जज कब बना रहे हो...यहीं से शुरु होती है सिंघवी सेक्स सीडी'

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment