विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Gopal Kanda Search Operation By Delhi Police

गीतिका सुसाइड केस: कांडा की तलाश में फिर से छापेमारी

Bhaskar Network | Aug 16, 2012, 08:42AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में फरार चल रहे गोपाल कांडा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस से कांडा को 24 अगस्त तक पेश करने को कहा है।


वहीं कांडा का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। दिल्‍ली पुलिस की टीम ने सिरसा स्थित कांडा के घर फिर से छापेमारी शुरू की है और पूर्व मंत्री के एक रिश्‍तेदार को हिरासत में लिया है। कांडा की तलाश के लिए पुलिस कुछ मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर रही है, इसके आधार पर फिर से छापेमारी की जा रही है। कांडा की तलाश में अब तक 50 जगहों पर छापेमारी हुई और 25 लोगों से पूछताछ की गई है। 



कांडा की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई पूरी कर मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 


गीतिका के भाई अंकित शर्मा ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अंकित ने कहा, 'पुलिस उस लड़की को गलत बताने की कोशिश कर रही है जो मर गई है। आरोपी, जो कि डरपोक है, दस दिनों से फरार है और पुलिस उसे खोज नहीं सकी है।' 
इस बीच, खबर है कि कांडा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कस सकता है। सूत्रों के मुताबिक सिरसा से विधायक कांडा के खिलाफ फेमा के उल्‍लंघन का केस दर्ज किया जा सकता है। एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक रहे कांडा ने अपने कुछ पायलटों को विदेशी करेंसी में पेमेंट दिए हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment