विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Govt Restricts Subsidised Lpg,

रसोई गैस के दाम पर सरकार और संसदीय समिति आमने-सामने

dainik bhaskar | Sep 14, 2012, 07:58AM IST
 
 


नई दिल्‍ली। डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ने (तीन साल में छह बार बढ़ी कीमत) से आम आदमी पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। मुंबई-दिल्‍ली में तो तत्‍काल इसका असर दिखने लगा है। मुंबई और पूरे महाराष्‍ट्र में स्‍कूल बसों का किराया बढ़ाने का ऐलान हो गया है। यह बढ़ोतरी पहली अक्‍टूबर से लागू हो जाएगी। (पढ़ें, तेल कंपनियों ने हाईस्‍पीड डीजल करीब 20 रुपये प्रति लीटर महंगी की) 
मुंबई में टैक्‍सी वालों ने तत्‍काल किराये में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्‍ली में भी टैक्‍सी वालों का कहना है कि वे अब 25 फीसदी तक ज्‍यादा किराया वसूलेंगे। यहां  ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस की बैठक हो रही है। इसमें मालभाड़ा बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। 
 
इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। डीजल-एलपीजी के दाम बढ़ने पर बीजेपी ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। शिवसेना ने आज विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। केंद्र में यूपीए की अहम सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को बंगाल में प्रदर्शन का आवह्वान किया है। तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी डीजल-एलपीजी के दाम बढ़ाने के फैसले से नाखुश हैं। केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी ने बढ़ोतरी का विरोध किया है और यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं।     
 
सरकार ने साल में सिर्फ छह सस्‍ते रसोई गैस सिलेंडर देने संबंधी घोषणा करते समय भले ही गुरुवार को दावा किया कि उसने तो मात्र संसदीय समिति की सिफारिश पर मुहर लगाई है, लेकिन समिति के सदस्यों ने भास्कर से साफ कहा कि समिति ने ऐसी सिफारिश कभी की ही नहीं। घोषणा के तुरंत बाद भास्कर ने समिति के एक-एक सदस्य से बात की।
(फोटो: समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया और कुछ देर तक ट्रेन को रोके रखा)
5 रुपये महंगा हुआ डीजल, 7वें सिलेंडर पर बढ़े 347 रुपये
मनमोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, कइयों की होगी छुट्टी
PICS: यहां सिर्फ 62 पैसे में मिलता है 1 लीटर डीजल
3 साल में 6 बार बढ़े डीजल के दाम, अब बढ़ेगी महंगाई
PICS: दुनिया के टॉप 5 देश, जो कहलाते हैं डीजल की 'खान'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment