विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Govt Think About Kelkar Commetie Recommndetion

तैयार रहें, फिर फूट सकता है एलपीजी-डीजल बम

dainik bhaskar.com | Jan 05, 2013, 10:10AM IST
 
 


नई दिल्ली। डीजल, केरोसीन व रसोई गैस के दाम जल्द ही बढ़ सकते हैं। सरकार विजय केलकर समिति की सिफारिशों पर विचार कर रही है। इसने राजकोषीय घाटे में कमी लाने के लिए ईंधन के दाम बढ़ाने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्रालय ने राजकोषीय स्थिति को दुरुस्त करने के रास्ते सुझाने के लिए केलकर समिति बनाई थी। समिति ने ईंधन के दाम तत्काल बढ़ाने और डीजल की कीमतों को 2014-15 तक नियंत्रणमुक्त करने का सुझाव दिया है।

 

केरोसिन व एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल यह रिपोर्ट प्रस्ताव के स्तर पर है। इस पर उनका मंत्रालय विचार कर रहा है।

 

मोइली ने हालांकि कीमतों में जल्द बढ़ोतरी के संकेत नहीं दिए लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि केलकर समिति की सिफारिशों के आधार पर एक प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट को भेजा जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिली तो दाम बढ़ सकते हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment