विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Greed For Pair Of Clothes Made Kasab A Terrorist

दो जोड़ी कपड़ों की ख्वाहिश में बन गया इतिहास का सबसे खूंखार अपराधी!

Dainikbhaskar.com | Nov 21, 2012, 10:30AM IST
 
 


मुंबई में वर्ष 2008 में आतंकवादी हमले के साथ कुख्यात हुआ एक नाम अजमल आमिर कसाब जो महज दो जोड़ी नए कपड़ों की ख्वाहिश में उस राह पर निकल पड़ा जिसने खून, दरिंदगी, हत्या और दर्द की ऐसी कहानी लिखी जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में इतिहास के काले पन्नों में लिखी जाएगी।


पाकिस्तान के ओकारा जिले में एक गरीब परिवार में जन्मे पाकिस्तानी आतंकवादी के पिता रेहढ़ी पटरी लगाते थे और भाई लाहौर में एक मजदूर था। ऐसे में दुनिया घूमने, पैसा कमाने और ऐशो आराम की जिंदगी बसर करने का सपना संजोने वाले अजमल ने ईद पर अपने पिता से महज दो जोड़ी नए कपड़ों की मांग पूरी नहीं होने पर एक नया रास्ता अख्तियार कर लिया।


पाकिस्तान के 25 वर्षीय इस युवक ने गरीबी और बेचारगी की जिंदगी से तंग आकर वर्ष 2005 में अपने पिता का घर छोड़ दिया। छोटे-मोटे अपराध और चोरी चकारी से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले भारत का यह गुनहगार आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के राजनीतिक इकाई जमात उद दावा में शामिल हो गया।


अजमल से कसाब तक का सफर तय करने वाले इस आतंकवादी ने इसके बाद लश्कर से भारत के खिलाफ नफरत और दहशतगर्दी का वह प्रशिक्षण हासिल किया जिसने 26 नवंबर 2008 को 166 मासूम लोगों की ¨जदगी को लील लिया और दुनियाभर में दहशत और आतंकवाद की एक खौफनाक कहानी लिख दी। (फोटो: पकिस्तान के फरीदकोट में कसाब के घर के बाहर का दृश्य)


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment