बुलेट ट्रेन का सपना यूं हकीकत में होगा तब्दील, देखिए शानदार तस्वीरें...
db.com
| Jun 11, 2012, 12:25PM IST

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही 492 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग पर पहली बुलेट ट्रेन चलने जा रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रस्तावित उच्च गति वाली रेल परियोजना को मंजूरी दे दी गई।
प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। अधिकारी ने कहा, ‘उच्च गति वालेएलिवेटेड रेल गलियारे को बाद में पुणो तक विस्तार दिया जाएगा। परियोजना पर 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। रेलवे परियोजना के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है।
कुल सात हाई-स्पीड गलियारे बनाने का प्रस्ताव है जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इनमें मुंबई-अहमदाबाद के अलावा दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर, पुणो-मुंबई-अमहदाबाद, हैदराबाद-दोर्नकाल-विजयवाड़ा-चेन्नई, हावड़ा-हल्दिया, चेन्नई-बेंगलुरू-कोयंबटूर-त्रिवेंद्रम तथा दिल्ली-आगरा-लखनऊ-इलाहबाद-पटना शामिल है।
तस्वीरों के जरिए हम आपको दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन किस तरह की होगी। तो देर किस बात की देखिए शानदार तस्वीरें...






