अभिशप्त इलाका यहां आने से घबराते हैं लोग, होता है भूतों से सामना!

हैदराबाद. यह स्थान कुख्यात और अमानवीय सैनिकों का कब्रिस्तान है। यहां उनकी आत्मा आज भी भटकती है। मृत सैनिक यहां आने वाले लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कई बार लाइटमैन और कैमरा मैन गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोग भी यहां आने से घबराते हैं। जी हां, हम किसी फिल्मी सीन को नहीं बता रहे हैं, बल्कि हम हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी परिसर में स्थित उस स्थान के बारे में बता रहे हैं जहां भूतों का बसेरा माना जाता है।
जनश्रुति के मुताबिक, इस परिसर में बने खंडहरों में शापित आत्मा का वास है। ऐसी मान्यता है कि इसका निर्माण निजाम सुल्तानों के युद्धभूमि पर किया गया है। यहां हजारों सैनिकों का कत्ल हुआ है। उन्हीं की आत्मा यहां भटकती रहती है। यहां लोगों के साथ आजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। बताया जाता है कि कई बार फिल्म का शॉट देते समय हीरो और हिरोइन के साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। इस खूबसूरत स्थान पर इन बुरी आत्माओं के साए में शूटिंग पूरी की जाती है। हालांकि इनसे कभी कोई बहुत बड़ा खतरा नहीं हुआ है। पर लोगों के अनुभव बताते हैं कि यह स्थान महफूज नहीं है।
बताते चलें कि रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बङा फिल्म स्टूडियो परिसर माना जाता है। यह आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 25 किलो मीटर दूर स्थित है। यह स्टूडियो 2000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर हैं। यहां एक साथ 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग चल सकती है।
नोट: यह स्टोरी पूरी तरह जनश्रूती पर आधारित है। यहां से प्राप्त प्रमाण के आधार पर ऐसी मान्यता है। हम किसी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देना चाहते।






