संत आसाराम आश्रम के भक्त और अहमदाबाद के स्थानीय लोगों के बीच मंगलवार को यहां संघर्ष हो गया। आक्रोशित लोगों ने आश्रम का वाहन तबाह कर दिया। घटना शहर के राणिप क्षेत्र की है। राणिप में ही दीपेश-अभिषेक के माता-पिता रहते हैं। भक्त आश्रम प्रेरित मातृ-पितृ वंदना कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्कूल में पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने गलत पहचान देकर कार्यक्रम की स्कूल से इजाजत ली थी। कार्यक्रम के मंच पर संत आसाराम का फोटो देख कर स्कूल आचार्य ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इस इलाके में दीपेश-अभिषेक के परिजन रहते हैं। इसलिए लोगों में संत आसाराम को लेकर रोष है। इसलिए आप लोग यहां से चले जाएं। इस बातचीत के दौरान ही कुछ बच्चों के परिजन उग्र हो गए और नाराजगी जताई।
दूसरी ओर तीन महिला सहित चार साधक आश्रम के वाहन में से आकर विरोध जताया। शोरगुल सुन कर बाहर आसपास के लोग जमा हो गए थे जिन्होंने धक्कामुक्की कर दी। इसमें साधक का वाहन तबाह हो गया। हालात बिगड़ते देख स्कूल आचार्य भारतीबहन ने पुलिस को सूचित कर मदद मांगी। आचार्य का कहना है कि आश्रम साधकों को शांत रहने को कहा था ताकि बच्चों की पढ़ाई में खलल न हो। मामला बिगडऩे पर पुलिस को सूचित किया।
जांच जारी: पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर के डी चंपावत ने कहा कि इस प्रकरण में परितोष पटेल ने 500 लोगों के टोले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल इस बाबत जांच चल रही है।
दी थी मूल पहचान: मातृ-पितृ वंदना समिति के संचालक एवं आश्रम साधक परितोष पटेल ने दावा किया है कि स्कूल में साधकों ने मूल पहचान दी थी। हमने तो बच्चों में अच्छे संस्कारों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दिशा में प्रयासों के तहत अभी तक पौने दो सौ स्कूलों में यह कार्यक्रम कर चुके हैं।
असामाजिक तत्वों की हरकत: आश्रम के केन्द्रीय पीआरओ डॉ. सुनील वानखेडे ने भी दावा है कि हमने अपनी मूल पहचान देकर ही स्कूल में मातृ-पितृ वंदना कार्यक्रम के लिए गए थे। वहां अभिभावकों को कोई आपत्ति नहीं थी किन्तु कुछ असामाजिक तत्वों ने यह काम किया।
आगे जानिए, आखिर आसाराम ने क्यों मारी भक्त को लात और रामदेव की जमीन क्यों ली गई वापस (
बयानों से 'बलात्कार' कर रहे नेता, संत और वैज्ञानिक
आसाराम ने अब महिलाओं को बताया 'बाजारू'
आसाराम बापू ने दिल्ली गैंगरेप की शिकार को ही बताया दोषी !
भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण
20 फरवरी की खास खबरें
LIVE: हिंसक हुई हड़ताल, नेता की सरेआम हत्या
छत्तीसगढ़ के मिशन स्कूल में फादर ने किया चार छात्राओं के साथ रेप !
20 सेकंड में डाउनलोड हो जाती है 3 घंटे की मूवी!