विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Home Ministry To Decide About Mercy Petition Of Afzal Guru After Winter Session

'संसद सत्र के बाद अफजल पर फैसला'

1 of 4 Photos
नई दिल्ली. 21 नवंबर को मुंबई हमलों के एकमात्र जिंदा आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने के बाद संसद हमलों के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को भी जल्द फांसी पर लटकाए जाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने अफजल गुरु पर शीतकालीन सत्र के बाद फैसला लिए जाने की बात कही है। 
 
दरअसल अफजल गुरु की फांसी से संबंधित फाइल राष्ट्रपति भवन से दोबारा गृहमंत्रालय को भेजी गई थी। अफजल गुरु की फांसी के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वो इस बारे में शीतसत्र के बाद ही कोई फैसला लेंगे। 
 
 
गृहमंत्री नई दिल्ली में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की 47वें स्थापना दिवस पर एक समारोह में शामिल होने आए थे। जब यहां उनसे अफजल गुरु की दया याचिका के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस पर संसद के शीतसत्र के बाद ही कोई फैसला लेने की बात कही। 
 
 
गौरतलब है कि 21 नवंबर को अजमल कसाब को फांसी पर लटका दिया गया था। कसाब को फांसी दिए जाने के बाद से ही अफजल गुरु की फांसी की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। अफजल गुरु दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड है। अफजल इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। 
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment