विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Hyderabad Blast

आपने अपनी पत्नी को पीटना कब छोड़ा? हैदराबाद ब्‍लास्‍ट के पाकिस्‍तान कनेक्‍शन पर बोले मेनन

1 of 9 Photos
नई दिल्ली। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अनुराग शर्मा ने शनिवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिलसुख नगर में सीसीटीवी कैमरे के तार काटने की बात गलत है। धमाके की शाम तक सीसीटीवी काम कर रहा था और इसमें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सभी फुटेजों की जांच की जा रही हैं लेकिन जांच पूरी होने से पहले कुछ कहना ठीक नहीं होगा। पीएम मनमोहन सिंह भी रविवार को हैदराबाद जाएंगे।
 
गृह मंत्री (आंध्र प्रदेश) सबीत इंद्र रेड्डी ने बताया कि जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं और हर टीम में 10-15 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में हैदराबाद और सैबराबाद में 3500 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमाकों से पहले शहर में 303 में से 23 सीसीटीवी कैमरा खराब थे। उन्होंने बताया कि धमाकों की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। फांरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। उन्होंने धमाके के दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है और धमाकों का महत्वपूर्ण सुराग देने वालों को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा भी की। 
 
धमाके के बाद सीएम किरन रेड्डी के साथ पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक हुई। कमिश्नर का कहना था कि पुलिस ने घायलों की समय पर मदद की। जांच में कई एजेंसियां मदद कर रही हैं। लोगों के लिए जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि अलर्ट के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। 
 
हैदराबाद में हुए बम धमाकों के पहले वीडियो फुटेज में एक संदिग्ध आदमी दिखा था। इसमें वह विस्फोट से कुछ देर पहले एक पुरानी साइकिल में हरे रंग का थैला लेकर आया था लेकिन वापस जाते समय उसकी साइकिल में थैला नहीं था। वहीं एक टीवी चैनल के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने दिलसुखनगर बम धमाके में छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की कई टीमें संदिग्ध आतंकियों की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में छापे मार रही हैं। धमाकों पर बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा है कि पाकिस्तान बार-बार इंडियन मुजाहिदीन की आड़ में भारत को निशाना बना रहा है। उसने भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ दिया है। 
 
वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने हैदराबाद धमाकों के मामले में बेतुका बयान दिया है। मेनन से यह पूछने पर कि पाकिस्तान की शह पर हो रही आतंकी हरकतों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, तो उनका जवाब था कि यह तो वैसा ही सवाल है कि कोई आपसे ये पूछ दे कि आपने अपनी पत्नी को पीटना कब छोड़ा। ऐसे सवाल का कोई सही जवाब नहीं मिल सकता। आतंकी हमले से बैकफुट पर आई सरकार के लिए मेनन  का बयान मुश्किल खड़ी कर सकता है।  
 
फोटो- हैदराबाद धमाकों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते अहमदाबाद के स्कूली बच्चे। 
 

तस्वीरों में देखें हैदराबाद बम ब्लास्ट के बाद का वीभत्स मंजर

हैदराबाद से पहले भी तीन बार फेल हो चुके हैं गृह मंत्री, जानिए पूरा सच!

पढिये, कैसे एक आम आदमी बना देश का सबसे बड़ा आतंकी

बम ब्लास्ट से पहले हुआ था बयानों का विस्‍फोट

आतंक की 30 तस्‍वीरें : चिंतित हैं ऑस्‍ट्रेलिया, लहूलुहान हैदराबाद में मैच  

ब्लास्ट के बाद हंगामा, सांसदों ने ठप की संसद

PHOTOS : हैदराबाद की विचलित करने वाली तस्वीरें

HYDERABAD BLAST: 'वो किसे दोषी ठहराए,और किसको दुःख सुनाये' - अमिताभ

 

23 फरवरी की खास खबरें
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment