आईएम के 7-8 आतंकियों ने दिया अंजाम
खुफिया सूत्रों के मुताबिक रियाज और यासीन भटकल कुछ दिन पहले दुबई में बशीर कैंप के लोगों से मिले थे। धमाके को अंजाम देने की जिम्मेदारी लश्कर ने इंडियन मुजाहिदीन को दी थी। इसमें इंडियन मुजाहिदीन को हैदराबाद और सिकंदराबाद में हूजी के स्लीपर सेल ने मदद की। सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद के बेगम बाजार और दिलसुखनगर की रेकी की गई थी। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में भी रेकी की गई थी। आईएम और हूजी ने बोधगया की भी रेकी की थी। हैदराबाद में हूजी के स्लीपर सेल और महाराष्ट्र के नांदेड मॉड्यूल ने इंडियन मुजाहिदीन को पुरानी साइकिलें और अमोनियम नाइट्रेट मुहैया करवाया और अन्य मदद भी की। इंडियन मुजाहिदीन ने 7-8 आतंकियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी।