हैदराबाद. आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने हैदराबाद में एक और धमाका करने की धमकी दी है। आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने दावा किया है कि उन्हें लश्कर-ए-तैयबा का एक धमकी भरा खत मिला है जिसमें हैदराबाद में एक और बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसमें हैदराबाद के बेगम बाजार को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। खत में गुरुवार को हुए धमाकों की भी जिम्मेदारी ली गई है। रेड्डी ने यह खत पुलिस को सौंप दिया है। हैदराबाद में हुए दोहरे धमाकों की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली थी।
वहीं रविवार को पीएम मनमोहन सिंह हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए धमाके के पीडितों से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने दिलसुखनगर का दौरा कर धमाकों के बाद की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री घटनास्थल का दौरा करने के बाद घायलों का हाल जानने अस्पताल भी गए। पीएम ने कहा, 'मैं हैदराबाद के लोगों का दर्द बांटने यहां आया हूं।'इससे पहले, केंद्र सरकार ने दिलसुखनगर के ब्लास्ट के 36 घंटे बाद फिर से अलर्ट जारी किया है। सरकार ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु के लिए भी टेरर अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मकबूल ने स्पेशल सेल के सामने खुलासा किया कि इंडियन मुजाहिदीन के 30 से 40 आतंकी अब भी हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में छिपे हैं। इनमें से कई के तार उप्र के आजमगढ़ जिले में सरायमीर से जुड़े हैं तो कई बिहार के दरभंगा, महाराष्ट्र के नांदेड़ और केरल के कोयंबटूर से जुड़े हैं। इन्हें दुबई स्थित अलबशीर कैंप से हवाला के जरिए पैसे मिलता है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक इनके निशाने पर बाजार और मॉल हो सकते हैं क्योंकि जेहाद काउंसिल ने इंडियन मुजाहिदीन को ज्यादा से ज्यादा तबाही करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आईएम आतंकी तवरेज और वकार 9 फरवरी से हैदराबाद में ही थे। ये धमाके के बाद लापता हैं। खुफिया विभाग की जानकारी के मुताबिक वे नेपाल और बांग्लादेश में हूजी और इंडियन मुजाहिदीन के ठिकानों पर पहुंच गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय पाकिस्तान सरकार से इस विषय पर बातचीत करने के लिए प्रमाण जुटा रहा है। शनिवार को विदेश सचिव रंजन मथाई और गृह सचिव राजकुमार सिंह के बीच इस विषय में लंबी बातचीत हुई। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भास्कर से कहा कि इस घटना को लेकर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क में हैं।
आपने अपनी पत्नी को पीटना कब छोड़ा? हैदराबाद ब्लास्ट के पाकिस्तान कनेक्शन पर बोले मेनन
जानिए, कब-कब और कहां-कहां हुए देश में आतंकी धमाके
तस्वीरों में देखें हैदराबाद बम ब्लास्ट के बाद का वीभत्स मंजर
हैदराबाद से पहले भी तीन बार फेल हो चुके हैं गृह मंत्री, जानिए पूरा सच!
पढिये, कैसे एक आम आदमी बना देश का सबसे बड़़ा आतंकी
बम ब्लास्ट से पहले हुआ था बयानों का विस्फोट
आतंक की 30 तस्वीरें : चिंतित हैं ऑस्ट्रेलिया, लहूलुहान हैदराबाद में मैच
ब्लास्ट के बाद हंगामा, सांसदों ने ठप की संसद
PHOTOS : हैदराबाद की विचलित करने वाली तस्वीरें
HYDERABAD BLAST: 'वो किसे दोषी ठहराए, और किसको दुःख सुनाये' - अमिताभ
24 फरवरी की खास खबरें
मिलिए इन 4 इंजीनियरों से, जिन्होंने कायम कर दी मिसाल
30 रुपये दिहाड़ी, इतने में घर चल जाएगा सरकार? अब तो बदलो टैक्स छूट से जुड़े ये बेतुके प्रावधान!
LIVE: टीम इंडिया को करारा झटका, सचिन शतक से चूके
हैवान या बाप? 50 हजार के लिए दोस्त से कराया बेटी का रेप!
मोना सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से की चुपके से शादी!
20 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आर्मी का पीआरओ