हैदराबाद बम ब्लास्ट में आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को बम ब्लास्ट में इंडियन मुजाहिदीन के हाथ होने का शक है। गुरुवार को हुए धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई थी। उधर, एनआईए टीम ने तिहाड़ जेल में बंद आतंकी मकबूल से पूछताछ की है। जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं।