इस बीच, हैदराबाद धमाकों (
PHOTOS देखें) में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। ब्लास्ट का शोर थम गया है, लेकिन सांसद संसद में शोर मचाते ही रहे। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोनों सदनों में विपक्ष की मांग थी कि प्रश्नकाल स्थगित कर सरकार धमाकों पर बयान दे। विपक्षी सांसद यह कह कर शोर मचा रहे थे कि जब सरकार के पास इनपुट थे, तो समय रहते जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए (
बम ब्लास्ट से पहले हुआ था बयानों का विस्फोट)? 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में वही माहौल रहा और कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में थोड़े शोरशराबे के बाद कार्यवाही चल सकी और नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने समय रहते एहतियातन कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार को दोषी ठहराया। इस बीच रुक-रुक कर हंगामा जारी रहा और ढाई बजे लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। ढाई बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद गृह मंत्री के बयान को लेकर वहां हंगामा होता रहा। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
बीजेपी ने हैदराबाद ब्लास्ट पर राजनीति भी शुरू कर दी है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश में राज्यव्यापी बंद रखा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हैदराबाद का दौरा भी किया।