धमाकों से पहले
गृहमंत्री शिंदे ने स्वीकारा कि उनके पास दो दिन पहले सूचना आई थी कि आतंकी विस्फोट कर सकते हैं। खुफिया जानकारी गृह मंत्रालय को मिली थी। हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई को अलर्ट भी भेजा गया था। गुरुवार सुबह ताजी चेतावनी आने के बाद साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर अनुराग शर्मा ने दिलसुख नगर समेत अन्य संभावित जगहों का निरीक्षण किया। हाल ही में कर्नाटक में लश्कर का माड्यूल पकड़ा गया था। गिरफ्तार लोगों में से एक ने कहा था कि दिलसुख नगर आतंकियों के निशाने पर है।
धमाकों के बाद
महाराष्ट्र एटीएस, दिल्ली से एनएसजी व एनआईए टीम हैदराबाद पहुंची।
पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज हुआ।
अफवाह ने फैले इसलिए इलाके में मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गई।
सभी राज्यों में दोबारा अलर्ट जारी किया। कुंभ पर खास नजर।
धमाके के बाद जांच में फुटओवर ब्रिज और बस स्टॉप दो जिंदा बम मिले।