नई दिल्ली/कानपुर. पुलिस ने दिल्ली आईआईटी के एक छात्र को कानपुर आईआईटी की एक छात्रा को एमएमएस के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कानपुर के कल्याणपुर थाने की पुलिस के मुताबिक दिल्ली आईआईटी में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुरेंद्र बुखिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
सुरेंद्र कानपुर आईआईटी की एक छात्रा को एमएमएस के जरिए शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। कल्याणपुर थाने के एसएचओ ने दैनिकभास्कर डॉट कॉम को बताया कि 25 नवंबर को उन्हें पीड़ित छात्रा ने शिकायत दी थी।
शिकायत में कहा गया था कि आरोपी दिल्ली आईआईटी का छात्र है और लड़की को इंटरनेट पर बदनाम करने की धमकी देकर उसे शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की और आज आरोपी सुरेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर साइबर एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Related Articles: