बीते साल सिलेंडर से खत्म हुई सब्सिडी और डीजल के दामों में हुई वृद्धि के झटके से अभी लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि सरकार ने नए साल की खुशियों में खलल डालने की तैयारी कर ली है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का संकेत दे कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है वहीं दूसरी ओर आईआईटी में प्रवेश लेना भी अब महंगा हो गया है। सरकार ने आईआईटी की फीस सालाना 40 हजार रुपए बढ़ा दी है।