विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Independence Day Celebrations

लाल किले से तिरंगा फहराएंगे पीएम

dainikbhaskar.com | Aug 15, 2012, 07:22AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. बुधवार को 66वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के विभिन्‍न राज्‍यों में तिरंगा फहराया गया। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आजादी के बाद से चली आ रही परंपरा तोड़ते हुए पहली बार कोलकाता में 'रेड रोड' (इंदिरा गांधी सरानी) पर तिरंगा फहराया जबकि अब तक यह 'राइटर्स बिल्डिंग' में फहराया जाता था।
 
स्‍वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्‍ली सहित देशभर में सुरक्षा में कड़े इंतजाम किए गए। हालांकि मणिपुर में चार बम धमाके हुए। तीन धमाके तो इम्‍फाल में परेड ग्राउंड के पास हुए। इनमें चार लोगों के घायल होने की खबर है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था मुश्किल दौर से गुजर रही है। वैश्विक आर्थिक मंदी का असर भारत पर पड़ा है। खराब मॉनसून से दिक्‍कतें बढ़ी हैं। लेकिन देश के पास अनाज का पर्याप्‍त भंडार है। लगभग 30 मिनट के संबोधन (पूरा भाषण) में पीएम ने अधिकतर यूपीए 2 सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्‍होंने यूपीए 1 के समय में शुरू की गई नीतियों का भी जिक्र किया।
 
आपकी बात
पीएम के भाषण पर आपकी क्‍या प्रतिक्रिया है? नीचे कमेंट बॉक्‍स में टाइप कर सबमिट करें। आप यहां देश के नाम अपना संदेश भी दे सकते हैं।
 
(फोटो: बुधवार को 66वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्‍ली में लाल किले के सामने स्‍कूली बच्‍चे)
bhaskar.com का अनूठा अभियान: पढिए अमिताभ का संदेश, दीजिए अपना मैसेज
EXCLUSIVE: चाहिए सरकार की धीमी गति से आजादी
भ्रष्टाचार पर गुस्सा जायज : राष्ट्रपति
भ्रष्टाचार उजागर करने वालों की सुरक्षा के लिए विधेयक पेश 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment