विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> India Is Not In Mood To Celebrate New Year

शुक्र है, पार्टी मूड में नहीं है ‘इंडिया’

हेमंत शर्मा | Dec 30, 2012, 11:04AM IST
 
 

मुंबई/नई दिल्ली। इंडिया गेट और गेटवे ऑफ इंडिया के अनाम नायकों ने ‘अर्बन इंडिया’ का पार्टी मूड बदल दिया है। क्रिसमस से लेकर नए साल तक अब कोई उत्साह नहीं है। राजधानी दिल्ली में जहां पार्टी करने वालों की संख्या आधी रह गई है वहीं मुंबई के तीन बड़े पांच सितारा होटलों ने अपनी नए साल की पार्टी रद्द कर दी हैं।
 
शहरी भारत पहली बार पार्टी से दूर है। राजधानी और आसपास के इलाकों में इस साल दस से भी अधिक नए नाइट क्लब शुरू हुए हैं लेकिन पिछले एक हफ्ते से यहां आने वाले लोगों की संख्या घटकर आधी रह गई है। नई दिल्ली के क्लब ‘स्कूटर’ के राहुल भांबरी बताते हैं क्रिसमस से ही लगभग 40-50 फीसदी लोग कम आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के रात 12.30 बजे म्यूजिक बंद करने के आदेश से लोग या तो घर पर ही पार्टी कर रहे हैं या फिर परिवार सहित चुपचाप शहर से बाहर निकल गए हैं।
 
मुंबई में भी लगभग वैसी ही स्थिति है। मुंबई के सहारा स्टार, जे डब्ल्यू मेरिएट और ट्यूलिप स्टार इस बार नए साल के जश्न पर खामोश रहेंगे। ये तीनों वही होटल हैं, जहां हर साल नए साल का जश्न सबसे रंगीन होता है। फिल्मी सितारों से भरे इनके नए साल के कार्यक्रम के कपल पास 10 हजार रुपयों से शुरू होते थे, बावजूद इसके इस साल के कार्यक्रम रद्द किये गए हैं। दिल्ली के नाइट क्लबों ने नए साल के लिए 20 हजार रुपयों के कपल पास रखे थे लेकिन अब तक ज्यादातर जगह वीरानी ही छाई हुई है। दिल्ली के पार्टी सर्किट की जानी-मानी शख्सियत और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की अधिकारी तेहरिमा ज़की कहती है- दिल्ली की घटना ने यहां के लोगों पर इतना ज्यादा असर डाला है कि कोई पार्टी करने के मूड में ही नहीं है।
 
पार्टी करने ज्यादातर लोग इस बार शहर या देश से बाहर जा रहे हैं। हार्वे इंडिया (मुंबई) के सीइओ जो राजन बताते हैं- इस बार पार्टी में लोगों की रुचि बिलकुल नहीं दिखाई दे रही। लोग किसी भी तरह के सेलेब्रेशन से बचना चाहते हैं और इसीलिए परिवार सहित घूमने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े विनीत लाम्बा कहते हैं- जो दिल्ली हमेशा पार्टी करने के लिए जानी जाती थी वहां इस साल पार्टी को लेकर कोई उत्साह ही नहीं है। 
 
राजधानी में सिर्फ अभिनेत्री सनी लिओन का कार्यक्रम एक पांच सितारा होटल द्वारा आयोजित किया जा रहा है लेकिन इसके अलावा कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं हो रहा जिसकी चर्चा भी हो। इससे पहले हर साल लगभग 10-15 फि़ल्मी सितारे राजधानी में नए साल के जश्न में शरीक होते थे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment