कम से कम यहां तो भारत ने चीन को पछाड़ा!
Source: agency | Last Updated 20:32(23/01/12)
मुंबई। एक अध्ययन में पता चला है कि नेतृत्व प्रतिभा निखारने में भारत चीन से काफी आगे हैं जबकि भारतीय उद्यमी नाजुक स्थिति को संभालने में काफी प्रभावी हैं। इसमें कहा गया कि देश में उद्योग भावी प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका विकास करने में बेहतर हैं।
एक प्रतिभा प्रबंधन फर्म डीडीआई ने अध्ययन में पाया, 'सफल नेतृत्व के लिए आवश्यक पांच अहम कौशल गुर में दक्ष होने के मामले में भारतीय कारोबारियों में 60 प्रतिशत चीन के कारोबारियों से अधिक प्रभावी पाए गए।'
इस अध्ययन के लिए 74 देशों में 2,600 कंपनियों के बीच सर्वेक्षण कराया गया जिसमें कहा गया है कि करीब 76 प्रतिशत भारतीय कारोबारी भावी नेतृत्व की पहचान करने और उन्हें विकसित करने में चीनी कारोबारियों के मुकाबले बेहतर हैं। चीन के 56 प्रतिशत कारोबारी भावी नेतृत्व की पहचान करने में सफल पाए गए।