विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> India Unions Call Strike

आज प्राइवेट कंपनियों का भी बंद, खत्‍म हुए एटीएम से पैसे!

1 of 7 Photos
नई दिल्ली. ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल की वजह से बुधवार की तरह आज भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्‍ली में ऑटो-टैक्‍सी नहीं चल रहे हैं तो कई शहरों में बसों की हड़ताल से जनजीवन ठहर सा गया है। मारुति, हीरो, सुजुकी जैसी प्राइवेट कंपनियां भी आज के बंद में शामिल हो रही हैं। बहुत लोगों ने शिकायत की है कि एसबीआई के एटीएम में पैसे खत्‍म हो गए हैं।
 
बुधवार को 11 केंद्रीय मजदूर यूनियनों की ओर से बुलाए गए दो दिनों के बंद की शुरुआत हिंसा से हुई और देश के अलग-अलग इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ (देखें तस्‍वीरें)  की खबरें आती रहीं। एसोचैम ने बंद के पहले दिन 26,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अंदाज लगाया है। बंद के दूसरे दिन मारुति, हीरो मोटोकॉर्प और सुजुजी इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। हरियाणा के अंबाला में ट्रेड यूनियन नेता नरेंद्र सिंह काका की अम्बाला रोडवेज डिपो में बस व गेट पिल्लर के बीच फंसने से मौत हो गई। नरेंद्र सिंह ट्रेड यूनियन एआईटीयूसी के कोषाध्यक्ष थे। 
 
हालांकि एआईटीयूसी के महासचिव गुरुदास दासगुप्ता ने इसे हत्बाया बताया है। उन्होंने कहा, 'अंबाला बस स्टैंड के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने नरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या करने वाले हड़ताल के बावजूद बस डिपो से बस ले जाना चाहते थे। बस रोकने के चक्कर में नरेंद्र बस की चपेट में आ गया'। (सबसे बड़ी हड़ताल का दिल्ली पर बड़ा 'असर') नरेंद्र सिंह की मौत पर अंबाला में दिन भर तनाव रहा। रोडवेज यूनियन ने नरेंद्र सिंह के परिवार के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। लेकिन बुधवार शाम को हरियाणा सरकार ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी विचार करने का भरोसा दिलाया। (तस्‍वीरों में देखि‍ए भारत बंद का नजारा, लोग सड़कों पर उतरे)
 
हड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश के नोएडा भी जमकर तोड़फोड़ हुई। इस दौरान सरकारी वाहनों को सबसे पहले निशाना बनाया गया। आम राहगीरों को पीटा गया। नोएडा फेज-टू में सीटू समर्थक हड़ताल के दौरान भड़क गए और उन्होंने कई वाहनों में आग लगा दी। सीटू समर्थकों ने यहां से गुजरने वाले लोगों को इन कार्यकर्ताओं ने अपना निशाना बनाया। इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नोएडा फेज-टू के हौजरी कांप्‍लेक्‍स की करीब 400 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। इस घटना में 15-20 लोग घायल हुए। फेज-टू के सीओ की गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों ने जला दी। नोएडा के सेक्टर-63 में भी तोड़फोड़ हुई। नोएडा के सेक्‍टर 57 और लेबर चौक के आसपास के ऑफिसों में हड़ताल समर्थकों ने जमकर उत्‍पात मचाया। कई ऑफिसों के शीशे तोड़ दिए गए। जिसके बाद इन ऑफिसों को बंद कर दिया गया। कई जगह कर्मचारियों ने वाहनों में आग लगा दी। नोएडा फेज-टू में हुई इस हिंसा के बाद यहां काफी तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन ने एहतियातन नोएडा फेज-टू और अन्‍य कई इलाकों में सुरक्षा को कड़ा कर दिया। नोएडा पुलिस के अलावा गाजियाबाद से भी पुलिस बल को बुलाया गया। एडीजी (एनसीआर) ओपी सिंह ने एहतियातन नोएडा पहुंचकर खुद हालात का जायजा लिया। कई प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
 
वरिष्‍ठ माकपा नेता वृंदा करात ने हिंसा की घटनाओं की निंदा की। इंटक अध्‍यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा कि हम शांतिपूर्वक हड़ताल कर अपनी बात सरकार तक रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसी हिंसा के हम कतई पक्षधर नहीं है। यह सही नहीं है। हमें अफसोस है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस घटना की संगठन जांच-पड़ताल करेगा और संगठन के संबंधित पदाधिकारियों से इस बाबत जवाब मांगा जाएगा।
 
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए, दो दिनों की हड़ताल से देश को लगेगा कितना चूना और यूपी में क्या है हड़ताल का असर: 
 
20 फरवरी की खास खबरें

छत्‍तीसगढ़ के मिशन स्‍कूल में फादर ने किया चार छात्राओं के साथ रेप !

20 सेकंड में डाउनलोड हो जाती है 3 घंटे की मूवी!

 

आपकी राय

 

बंद के चलते आपको क्‍या परेशानी उठानी पड़ी? अपने अनुभव हमसे शेयर करें। आप इस बंद के खिलाफ हैं या समर्थन में, यह भी बताएं


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment