नई दिल्ली. करगिल जंग को लेकर पाकिस्तान के झूठ का एक बार फिर पर्दाफ़ाश हुआ है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद अज़ीज़ ने कहा है कि करगिल युद्ध में पाकिस्तान की तरफ से मुजाहिदीन नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना के जवान लड़ रहे थे। शाहिद अज़ीज़ करगिल युद्ध के वक्त आईएसआई की एनालिसिस विंग के प्रमुख थे।
पाकिस्तान अब तक यह कहता रहा है कि करगिल में हमला करने वाले आतंकवादी थे। लेकिन आईएसआई के पूर्व अधिकारी शाहिद अजीज ने कहा है कि करगिल लड़ाई का पूरा सच अब भी लोग नहीं जानते। उन्होंने 1999 की इस लड़ाई को ‘निरर्थक’ भी करार दिया।
पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन डेली’ के लेख में अजीज ने लिखा, ‘करगिल की तरह हमने जो भी निरर्थक लड़ाई लड़ी, उससे हमने कोई सबक नहीं सीखा है। हम सबक सीखने से इनकार करते आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि हमारे गलत कामों की कीमत हमारे बच्चे अपने खून से चुका रहे हैं।’ करगिल की लड़ाई के दौरान आईएसआई की एनालिसिस विंग के प्रमुख रहे अजीज ने कहा, ‘करगिल की लड़ाई में कोई मुजाहिदीन नहीं थे। वायरलेस पर केवल झूठे संदेश भेजे गए थे। इससे कोई बेवकूफ नहीं बना। हमारे सैनिकों को हथियार एवं गोला-बारूद के साथ खंदकों में बिठाया गया था।’
इस बीच, खबर है कि पाकिस्तान के दौरे पर गए हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तानी हुक्मरानों की तरफ से 'सलाह' दी गई थी कि वो कम से कम साल भर तक भारत सरकार से किसी तरह की बातचीत की पहल न करें।
बातचीत टली
भारत-पाकिस्तान के बीच पानी के विवाद पर होने वाली सचिव स्तरीय बातचीत टल गई है। भारत ने जल संसाधन सचिव डीवी सिंह के इस माह के अंत में रिटायर होने को इसकी वजह बताया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस्लामाबाद में 28-29 जनवरी को होने वाली वार्ता को स्थगित कर दिया गया है। बातचीत की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
शुरू हुई बस सेवा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार से पाकिस्तान के साथ कारोबार और बस सेवा फिर शुरू हो हो गई है। पुंछ जिले में चकन द बाग से नियंत्रण रेखा के दोनों ओर कारोबार सोमवार से शुरू हो गया। एलओसी पर फायरिंग के बाद दोनों ओर फंसे यात्री बस से रवाना हो गए हैं। भारत से 88 और पाकिस्तान से 108 मुसाफिर रवाना हुए हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के जवानों के आठ जनवरी को भारतीय सीमा में घुसकर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी। इसी माहौल में पाकिस्तान की सेना ने 11 जनवरी को चकन द बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर अपनी तरफ का गेट खोलने से इनकार कर दिया था। इससे कारोबार और पुंछ-रावलकोट कारवां-ए-अमन बस सेवा ठप हो गई थी।
गणतंत्र दिवस को खास बना दिया भूटान नरेश और रानी ने
राजपथ पर दिखा 45 दिन तक समंदर में रहने वाला जहाज
PHOTOS: राजपथ पर दिखी आन, बान और शान
पाकिस्तान हमारी दोस्ती की पहल को कमजोरी न समझे : प्रणब
इन पांच कारणों से है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा
इस साल युद्ध लड़ने और जीतने के लिए तैयार रहो- चीन की सेना को मिला आदेश
सोमवार (28 जनवरी) की कुछ प्रमुख खबरें -
वर्ल्ड कप तक कप्तानी बचाने में जुटे धोनी, अभी से तैयार करने लगे टीम
कुत्तों के साथ खेल रहे हैं रतन टाटा, रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के बारे में बताया
कॉलेज के बुजुर्ग प्रिंसिपल को छात्रा से हुआ प्यार, रचाई शादी तो हुआ बवाल
PHOTOS: बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई 2 करोड़ की कार
आधी रात को मिले थे कांग्रेस के सुझाव, सोनिया ने बाद में मांगी थी माफी
जानिए, निदा फाजली की दुनिया: पाकिस्तान चला गया परिवार, पर भारत पर ही फिदा रहे निदा
हैवानों ने किया 4 साल की बच्ची का गैंगरेप, हत्या कर तालाब में फेंका