नई दिल्ली. भारतीय सेना, पाकिस्तान के महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमो) के साथ हर हफ्ते होने वाली फ्लैग मीटिंग में पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा़ में हुई मुठभेड़ का मामला सामने रखेगी। एक खबरिया चैनल के मुताबिक भारतीय सेना इस मुद्दे को पाकिस्तानी सेना के सामने जल्द उठाएगी। कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी की मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए थे। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इन तीन जवानों में दो के सिर धड़ से अलग कर दिए थे और आतंकवादी उन्हें अपने साथ ले गए थे।
नियंत्रण रेखा के मुद्दे पर भी पाकिस्तान का आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया सामने आ गया। जहां एक ओर पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक हमेशा यही कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान मिलकर आतंकवाद का सामना करेंगे वहीं, दूसरी तरफ उनकी सेना घुसपैठ के लिए आतंकवादियों को मदद मुहैया करा रहे हैं। इस घटना के दौरान घुसपैठियों को दूसरी तरफ से पाकिस्तानी सेना ने कवर फायर दिया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
दो भारतीय जवानों के सिर काट पाकिस्तान ले गए आतंकी, सेना चुप! 7