कट सकता है पूरे भारत का इंटरनेट!

नई दिल्ली. इंटरनेट कनेक्टिविटी पर हुए एक शोध के मुताबिक इंटरनेट कटने का जितना खतरा अफगानिस्तान जैसे देशों में है उतना ही बड़ा खतरा भारत में भी है। रेनेसिस नाम की एक संस्था के शोध में ये खुलासा हुआ है। संस्था ने वर्ष 2012 में लीबिया मिस्र और सीरिया में इंटरनेट के कनेक्शन काटे जाने के बाद दुनिया के सभी देशों में कनेक्शन कटने की संभावना पर शोध किया था। रेनेसिस के मुताबिक जिन देशों में बहुत जटिल और आधुनिक सैटेलाइट नेटवर्क है वहां इंटरनेट कटने का खतरा ज्यादा है। वहीं अमरीका कनाडा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों में ये खतरा है ही नहीं। यानी वहां 40 से ज़्यादा ग्लोबल आईएसपी हैं तो इंटरनेट को पूरी तरह बंद करना मानो मुमकिन ही नहीं। और भारत में नेसिस के मुताबिक दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में इंटरनेट रोक पाने का खतरा कम है क्योंकि यहां 10 से 40 ग्लोबल आईएसपी हैं इन सबको एक साथ बंद कर पाने में कई दिन लग सकते हैं। लेकिन उतना ही कम खतरा अफगानिस्तान में भी है।
कैसे होता है तय
इंटरनेट काटने की क्षमता सरकार या बाहुबल पर नहीं बल्कि ग्लोबल आईएसपी पर भी निर्भर करती है। किसी देश में ग्लोबल आईएसपी ज्यादा होंगे तो खतरा कम है क्योंकि पूरे तरीके से इंटरनेट गायब करने के लिए इन सबको एक साथ बंद करना होगा। जैसे ईरान में 100 आईएसपी हैं लेकिन इनमें से 10 से कम ही दुनिया से जुड़े हैं इसलिए इन्हें रोकना और इंटरनेट काटने का खतरा बहुत ज्यादा है।









