इशरत जहां मुठभेड़ः आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
Bhaskar Network
| Feb 21, 2013, 15:20PM IST

नई दिल्ली. गुजरात के चर्चित इशरत जहां मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी जीएल सिंगल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। मुठभेड़ के समय सिंघल अहमदाबाद में एसीपी थे।
अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने15 जून, 2004 को 19 वर्षीय छात्रा इशरत जहां समेत जावेद शेख उर्फ प्रणेश पिल्लई, अमजद अली राना और जीशान जौहर को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने दावा किया था कि वे लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की फिराक में थे।
इशरत की मां शमीना कौसर और पिता गोपीनाथ पिल्लई ने पुलिस के दावे के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसपर उसने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। जांच शुरू होने के बाद सिंघल को खेड़ा जनपद का एसपी बनाकर अहमदाबाद से बाहर भेज दिया गया। टीम की रिपोर्ट और इशरत जहां के परिजनों के दबाव में मामला सीबीआई के पास गया और वह मामले की जांच कर रही है। इस मामले में डीआईडी वंजारा समेत 20 पुलिसकर्मी आरोपी बनाए गए हैं। वर्तमान में सिंघल गांधीनगर में राज्य की खुफिया ब्यूरो में कार्यरत हैं।








