विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Jammu-Srinagar Highway Opened

भारी हिमपात के बाद तीन दिनों तक बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुला

एजेंसी | Jan 21, 2013, 13:07PM IST
 
 

 
श्रीनगर. पीर पंजाल रेंज में भारी हिमपात के कारण तीन दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को फिर से एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया।
 
 
यातायात विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियंत्रित तरीके से एक ओर से यातायात बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम और सड़क की स्थिति में सुधार के बाद वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को सुबह नौ बजे तक नगरोटा, दोपहर 12 बजे तक उधमपुर और शाम पांच बजे तक बनिहाल राजमार्ग कस्बा पार करना होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि कोई वाहन ऐसे क्षेत्रों में ना फंसे जहां रात में रूकने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह राजमार्ग 17 जनवरी को संभावित हिमपात को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर बंद किया गया था।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment