कॉमनवेल्थ घोटाले में आरोपी सुरेश कलमाड़ी को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। पिछले 9 महीने से यहां के तिहाड़ जेल में बंद कलमाडी को 5-5 लाख के दो निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
कलमाडी के साथ कॉमनवेल्थ कमेटी के पूर्व महानिदेशक वी के वर्मा को भी जमानत मिली है। कलमाड़ी के तिहाड़ से बाहर आने के बाद उनकी भारतीय ओलंपिक संघ में वापसी की अटकलें हैं।
सुरेश कलमाड़ी घोटाले के आरोप में पिछले नौ महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपी और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी वकील ने उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी।
जेल से निकलने के बाद कलमाडी...