गीतिका केस: अब हाई कोर्ट जाने की कोशिश में कांडा, सिलीगुड़ी में छापे
नई दिल्ली. गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी गोपाल कांडा का सुराग तक नहीं ढूंढ सकी है। दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री कांडा की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, गोवा और पश्चिम बंगाल में खाक छान रही हैं। लेकिन कांडा गिरफ्तारी से बचने की 'फूलप्रूफ' योजना बना रहे हैं।
खबर है कि शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद कांडा इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की कोशिश में हैं। पहले खबर थी कि कांडा सोमवार को अदालत में सरेंडर कर सकते हैं लेकिन गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने इसकी पुष्टि करने से इन्कार कर दिया है। कांडा के एक करीबी ने बताया कि कांडा सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर कर सकते हैं। यदि वहां उनकी अर्जी खारिज हो जाती है तो ही वह सरेंडर करेंगे।
(फोटो: हरियाणा के सिरसा में पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा की हवेली)
परिवार पर था खतरा, इसलिए जब भी आता उसका फोन, चीख पड़ती थी गीतिका







