आम आदमी ही नहीं देश के दूरसंचार मंत्री भी परेशान हैं अनचाहे SMS से
नेशनल ब्यूरो /एजेंसी
| Oct 31, 2012, 08:20AM IST

सिब्बल वैश्विक साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने बताया, 'ट्राई (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) इस मुद्दे पर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं को अभी इससे राहत नहीं मिली है। लोग ऐसे एसएमएस भेजने के लिए विदेशी सर्वर का इस्तेमाल करते हैं। इस पर भी रोक लगनी चाहिए।'
सिब्बल ने साथ ही कहा, 'मैंने ट्राई अध्यक्ष राहुल खुल्लर से बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि यह परेशानी जल्द खत्म होगी।'
पांच नवंबर से दिखेगा असर: ट्राई अध्यक्ष
खुल्लर ने इस दौरान कहा कि पांच नवंबर से आपको इस मामले (अनचाहे एसएमएस के) में फर्क दिखेगा। ट्राई इसके लिए नियमों में संशोधन कर रहा है। नए नियमों में अधिकतम 10 बार नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनी या व्यक्ति का मोबाइल कनेक्शन काटने का प्रावधान है। सिम खरीदते वक्त उपभोक्ता को लिखकर देना होगा कि वह इसका इस्तेमाल टेली मार्केटिंग के लिए नहीं करेगा।






