विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Kapil Sibal Also A Victim Of Pesky Calls

आम आदमी ही नहीं देश के दूरसंचार मंत्री भी परेशान हैं अनचाहे SMS से

नेशनल ब्यूरो /एजेंसी | Oct 31, 2012, 09:16AM IST
 
 

नई दिल्ली। अनचाहे एसएमएस से सिर्फ आम लोग ही परेशान हों, ऐसी बात नहीं है। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल की भी परेशानी यही है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि उनके फोन पर हर दो मिनट में ऐसे एसएमएस आ रहे हैं। 
 
सिब्बल वैश्विक साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने बताया, 'ट्राई (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) इस मुद्दे पर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं को अभी इससे राहत नहीं मिली है। लोग ऐसे एसएमएस भेजने के लिए विदेशी सर्वर का इस्तेमाल करते हैं। इस पर भी रोक लगनी चाहिए।'
 
सिब्बल ने साथ ही कहा, 'मैंने ट्राई अध्यक्ष राहुल खुल्लर से बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि यह परेशानी जल्द खत्म होगी।' 
 
पांच नवंबर से दिखेगा असर: ट्राई अध्यक्ष
 
खुल्लर ने इस दौरान कहा कि पांच नवंबर से आपको इस मामले (अनचाहे एसएमएस के) में फर्क दिखेगा। ट्राई इसके लिए नियमों में संशोधन कर रहा है। नए नियमों में अधिकतम 10 बार नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनी या व्यक्ति का मोबाइल कनेक्शन काटने का प्रावधान है। सिम खरीदते वक्त उपभोक्ता को लिखकर देना होगा कि वह इसका इस्तेमाल टेली मार्केटिंग के लिए नहीं करेगा। 
 

 

आपकी राय

 

क्‍या आप भी अनचाहे SMS से परेशान हैं ? किस कंपनी से सबसे अधिक एसएमएस आते हैं? अपनी बात हमारे साथ शेयर करें

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment