कर्नाटक सरकार पर संकट, राज्यपाल ने बुलाया विधानसभा सत्र
dainikbhaskar.com/Agency
| Jan 25, 2013, 20:18PM IST

बंगलूरू. कर्नाटक सरकार पर फिर से संकट के बादल छा रहे हैं। राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने 4 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है। शुक्रवार सुबह राज्यपाल से मुलाकात के बाद जगदीश शेट्टर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने राज्यपाल को ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने के लिए न्यौता दिया है। राज्यपाल भारद्वाज ने इसके लिए सहमति दे दी है। राज्यपाल ने शेट्टर से विधायकों के इस्तीफे के बारे में पूछा तो शेट्टर ने उन्हें बहुमत होने का भरोसा दिलाया है।
कर्नाटक में दो मंत्री समेत 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इन इस्तीफों के बाद दक्षिण भारत की एकमात्र बीजेपी सरकार पर बहुमत का संकट मंडरा रहा है। बीजेपी से इस्तीफा देने वाले नेता येदुरप्पा के साथ हाथ मिला रहे हैं। राज्यपाल ने 4 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है। कर्नाटक में ताजा संकट तब सामने आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के दो वफादार मंत्रियों ने शेट्टर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री सीएम उदासी और ऊर्जा मंत्री शोभा करणदलाज ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, उनके इस्तीफ़ा देने के बाद 11 विधायकों ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया।
25 जनवरी 2013 की खास खबरें
धर्मशाला में खिलाडि़यों ने खाई ट्राउट मछली, गंभीर को टीम से बाहर निकालने की मांग
राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश
सलमान और धोनी को पछाड़ नंबर 1 बने शाहरुख खान
नाबालिग हैवान के लिए हर हाल में मौत चाहती हैं 'दामिनी' की मां









