'हमारे मंत्री पोर्न वीडियो देख रहे थे, कर नहीं रहे थे'
Source: agency | Last Updated 21:42(09/02/12)
पणजी. कर्नाटक पोर्नगेट के गोवा चुनाव के प्रभाव पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिक्कर ने कहा कहा कि, हमारे मंत्री विधान सभा में पोर्न वीडियो देख रहे थे, कर थोड़ी ही रहे थे। इस मामले को ज्यादा तूल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि, हम कर्नाटक में चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं। इस मामले का चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह बहुत छोटा मामला है। राजस्थान में हुए भंवरी मामले सभी ने देखा कि कांग्रेस नेता ने क्या किया था। कम से कम हमारे नेताओं ने ऐसा कुछ तो नहीं किया है।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में चल रही कार्रवाही को को कवर करने गए एक स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकारों ने देखा कि बीजेपी के मंत्री लक्ष्मण सवाड़ी और सीसी पाटिल अपने मोबाइल से कुछ रहे हैं। दोनों आपस में हंसते हुए कुछ चर्चा कर रहे थे। कैमरामैन ने जब जूम करके देखा तो सभी सन्न रह गए। सवाड़ी और पाटिल मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देख रहे थे। उन्होंने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।