जम्मू-कश्मीर। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कश्मीर की जनता को संभावित परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी का मामला अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। इस समाचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में जैसे खलबली मच गई है। यह न्यूज अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान सहित कई देशों की वेबसाइटों पर सुर्खियों में है। इस मुद्दे पर सोशल नेटवर्किग साइटों पर वाद-विवाद का दौर भी शुरू हो गया है।
इस सनसनीखेज समाचार में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने कश्मीरियों को संभावित परमाणु युद्ध झेलने की चेतावनी दी है और कहा है कि वे महीनों के लिए खाने-पीने के सामान का इंतजाम कर लें। पुलिस द्वारा यह खबर यहां के कुछ अंग्रेजी और उर्दू अखबारों में प्रकाशित करवाई गई है। विदेशी मीडिया में किसी ने इसे सुरक्षा बलों की चेतावनी के तौर पर लिया है तो कोई इसे सलाह मान रहा है।
अब, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा होने लगी है तो स्थानीय अधिकारियों का कहना है ‘अखबारों में प्रकाशित यह खबर 'रूटीन खबर' है। यह सिर्फ चेतावनी है, ताकि लोग संभावित मुश्किलों को झेलने के लिए तैयार रहें। इसका अर्थ यह नहीं है कि सचमुच में परमाणु युद्ध होने ही वाला है। वैसे, भारत-पाकिस्तान के बीच तो कई बार पहले भी युद्ध हो चुके हैं।’
हालांकि इस मामले पर स्थानीय अधिकारी जो भी तर्क दें, लेकिन अखबारों में प्रकाशित इस खबर के बाद कश्मीर के लोग तनाव में आ गए हैं। क्योंकि यह समाचार भी ऐसे समय में आया है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन को भारी तनाव की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने दो भारतीय सैनिकों का कत्ल कर दिया था, जिसके चलते दोनों देशों की सरहदों पर तनाव का माहौल है।
सोमवार को यह खबर ‘ग्रेटर कश्मीर’ अखबार में प्रकाशित हुई थी, जिसमें लोगों को घरों में ही बंकर बनाने की भी सलाह दी गई थी। साथ ही लिखा गया था कि इन बंकरों में रहने के लिए लोग लगभग महीने भर के खाने-पीने के सामान का भी इंतजाम कर लें। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान समर्थक ताकतों का प्रोपैगंडा भी हो सकता है।
पाकिस्तान में भारत विरोधी प्रदर्शन, मौलवियों ने उगली आग
भारत से बदला लेने की कसम खाकर भर्ती होते हैं पाकिस्तानी फौजी!
पाकिस्तान की नापाक हरकत पर कैसे नजर रख रहे हैं जवान, पढि़ए बॉर्डर से LIVE REPORT
पाकिस्तान: कादरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट, पीएम की गिरफ्तारी में अड़चनें
आगे देखें तस्वीरों में, किस तरह यह न्यूज अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है...
23 जनवरी की प्रमुख खबरें
मोहाली वनडे का अपडेट पढें
गडकरी के 'दुश्मनों' के चलते निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजनाथ सिंह
पहले कार्यकाल में राजनाथ ने आडवाणी से लिया था बदला
EXCLUSIVE:सिमी ने कांग्रेस को बताया आरएसएस से ज्यादा खतरनाक
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों के बारे में जानें
फ्री टाइम में अंबानी करवाते हैं अपनी पत्नी नीता से डांस, माल्या लगाते हैं घोड़ों पर पैसा