नई दिल्ली। जस्टिस काटजू के गुजरात के नरेंद्र मोदी (जिन्हें भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए कप्तानी सौंपने के लिए तैयार बताई जाती है) को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गई है। कांग्रेस जहां काटजू का बचाव कर रही है तो वहीं, भाजपा के नेता उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। काटजू के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखे लेख से नाराज बीजेपी नेता अरुण जेटली ने उनसे प्रेस परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा। इसके बाद पूरी पार्टी जेटली के समर्थन में आ गई। बीजेपी ने जस्टिस काटजू को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने या उन्हें हटाने की मांग की। इस पर काटजू का कहना है कि उन्होंने यह लेख प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के नाते नहीं बल्कि हिंदुस्तान के एक आम नागरिक होने के नाते लिखा है।
भाजपा नेता यशवंत सिंहा ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि काटजू किस प्रकार के जज थे। लेकिन मुझे यह बात समझ में आ गई है कि वह प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया जैसी महत्वपूर्ण संस्था के चेयरमैन बनने लायक नहीं हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए।
वहीं काटजू ने जेटली को जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह से अरुण जेटली तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करते हैं उन्हें खुद ही राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। इन सबके बीच, कांग्रेस काटजू के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरुण जेटली इसलिए काटजू का इस्तीफा मांग रहे हैं क्योंकि वह नरेंद्र मोदी के रहम-ओ-करम पर राज्यसभा सांसद बने हैं। सिंह ने कहा कि जस्टिस काटजू ने जो कहा है, उसमें कुछ नया नहीं है। मोदी को लेकर कई बार कई लोगों ने ऐसा कहा है। आखिर भाजपा काटजू के बयान पर इतना हल्ला क्यों मचा रही है।
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि काटजू का बयान देश को तोड़ने वाला है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली के बाद रूडी तीसरे ऐसे नेता हैं जो काटजू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बीजेपी के नेता अरुण जेटली ने एक खुले पत्र में कहा है कि जस्टिस काटजू की यह अपील राजनीतिक है और यह अपील किसी कांग्रेसी नेता से भी ज्यादा कांग्रेसी है। जेटली ने कहा कि काटजू का बयान पूर्वाग्रह से ग्रसित है। इससे पहले काटजू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला करते हुए कहा था कि बिहार में प्रेस की आजादी नहीं है।
इस बहस की शुरुआत एक अंग्रेजी दैनिक में काटजू के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लेख लिखने से हुई। काटजू ने लेख में नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए देश के लोगों से अपील की थी कि वे सोच-समझकर देश का पीएम चुनें।
आगे पढ़ें क्या लिखा था काटजू ने
ये भी पढ़ें-
चौंकाने वाले संकेत...दक्षिण में भी चलेगी मोदी की आंधी, राहुल से नाउम्मीद हुए युवा?
POLL : कौन होगा अगला पीएम: राहुल, मोदी, नीतीश या मायावती? क्लिक करें और बताएं
नरेंद्र मोदी की राह में रोड़ा बने शिवराज सिंह?
अब संत ने भी की मांग- गुजरात नरसंहार के लिए माफी मांगें मोदी
राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश
वाइब्रेंट गुजरात में नरेंद्र मोदी का स्टाइलिश लुक
हमें तो सुषमा ही चाहिए: शिवसेना, नरेंद्र मोदी को इन चार नेताओं से मिल सकती है टक्कर
बचपन में मगरमच्छ लेकर घर पहुंच गए थे मोदी
18 फरवरी की खास खबरें
POLL : कौन होगा अगला पीएम: राहुल, मोदी, नीतीश या मायावती? क्लिक करें और बताएं
PHOTO: 8 बजे फांसी से पहले, 6.25 पर अफजल ने लिखा था यह आखिरी खत
चीन के पास दो गुना तो अमेरिका के पास है भारत से 15 गुना ज्यादा सोना
वेश्या का दर्द: जिस बेटे को दी इज्जत की जिंदगी, वह मां संग महसूस करता है 'बेइज्जती'
मोदी को 'कप्तानी' देने पर भाजपा तैयार! बेनी ने कहा- मैं हूं नरेंद्र मोदी का 'बाप'
कंगारुओं से पिटेंगे सचिन? लोकल गेंदबाजों ने तीन बार किया क्लीन बोल्ड