विज्ञापन
 
Home >> National >> Ayodhya Vivad >> Latest News >> Khurshid To Sue Arvind Kejriwal Over TV Sting Allegations

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में घसीटेंगे सलमान

Agency | Oct 11, 2012, 12:05PM IST
 
 

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट जाने का मन बनाया है। खुर्शीद के एनजीओ पर विकलांगों के लिए केंद्र सरकार से मिले पैसे की हेराफेरी का आरोप है। उन पर यह आरोप एक न्‍यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद लग रहा है। 
 
स्टिंग ऑपरेशन के बाद केजरीवाल ने खुर्शीद पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर देश के कानून मंत्री ऐसा काम करेंगे तो लोगों को किस तरह का इंसाफ मिलेगा यह सभी जान सकते हैं। उन्‍होंने इस मामले में कानून मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की थी। 
 
दूसरी ओर, खुर्शीद ने कहा है कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है और केजरीवाल बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, मैं इस मामले पर चुप बैठने वाला नहीं हूं।
 
वहीं, कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी का कहना है लुईस खुर्शीद (सलमान की पत्‍नी और एनजीओ को चलाने वाली) ने इस मामले की जांच करने के लिए यूपी सरकार को कह दिया है।
 

निजी टीवी चैनल आज तक के स्टिंग 'ऑपरेशन दुर्योधन' में यह बात सामने आई है कि डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट, फर्रूखाबाद ने विकलांग कल्याण के नाम पर अफसरों के जाली दस्तखत और मोहर लगाकर करीब 71 लाख रुपयों का घोटाला किया है। एनजीओ को केंद्र सरकार की ओर से फंड 2010 में दिए गए थे।
 
सलमान खुर्शीद इस ट्रस्ट के अध्यक्ष और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद इसकी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। चैनल ने दावा किया है कि डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट, फर्रूखाबाद का कामकाज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में फैला हुआ है। इस एनजीओ का पता सलमान खुर्शीद दिल्ली में मौजूद स्थायी घर 4, गुलमोहर एवेन्यू, जामिया नगर, नई दिल्ली है। डॉ. जाकिर हुसैन सलमान खुर्शीद के नाना और देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं। इस ट्रस्ट की स्थापना 1986 में हुई थी। 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment