Home >> National >> Ayodhya Vivad >> Latest News >> Khurshid To Sue Arvind Kejriwal Over TV Sting Allegations
अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में घसीटेंगे सलमान
Agency
| Oct 11, 2012, 12:05PM IST

स्टिंग ऑपरेशन के बाद केजरीवाल ने खुर्शीद पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर देश के कानून मंत्री ऐसा काम करेंगे तो लोगों को किस तरह का इंसाफ मिलेगा यह सभी जान सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कानून मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की थी।
दूसरी ओर, खुर्शीद ने कहा है कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है और केजरीवाल बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, मैं इस मामले पर चुप बैठने वाला नहीं हूं।
वहीं, कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी का कहना है लुईस खुर्शीद (सलमान की पत्नी और एनजीओ को चलाने वाली) ने इस मामले की जांच करने के लिए यूपी सरकार को कह दिया है।
निजी टीवी चैनल आज तक के स्टिंग 'ऑपरेशन दुर्योधन' में यह बात सामने आई है कि डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट, फर्रूखाबाद ने विकलांग कल्याण के नाम पर अफसरों के जाली दस्तखत और मोहर लगाकर करीब 71 लाख रुपयों का घोटाला किया है। एनजीओ को केंद्र सरकार की ओर से फंड 2010 में दिए गए थे।
सलमान खुर्शीद इस ट्रस्ट के अध्यक्ष और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद इसकी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। चैनल ने दावा किया है कि डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट, फर्रूखाबाद का कामकाज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में फैला हुआ है। इस एनजीओ का पता सलमान खुर्शीद दिल्ली में मौजूद स्थायी घर 4, गुलमोहर एवेन्यू, जामिया नगर, नई दिल्ली है। डॉ. जाकिर हुसैन सलमान खुर्शीद के नाना और देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं। इस ट्रस्ट की स्थापना 1986 में हुई थी।






