कर्नाटक में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
Agency
| Jan 06, 2013, 09:50AM IST

बेंगलुरू. कर्नाटक पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांटेशन रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक राजस्व निरीक्षक और एक ठेकेदार शामिल है।
रामनगर के एसपी अनुपम अग्रवाल ने बताया कि यह गिरोह गरीबों को अपने जाल में फंसाकर उनसे गुर्दे खरीदता था और उन्हें मोटी कीमत लेकर बड़े अस्पतालों को बेच देता था।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अमीर मरीजों को एक गुर्दा 10 लाख रुपए में बेचता था और गरीबों को एक गुर्दे के बदले 20 से 50 हजार रुपए तक देता था।
शहर के बड़े अस्पतालों को इस गिरोह ने 18 महीनों में 25 से ज्यादा गुर्दे बेचे हैं। एसपी ने बताया कि कानून से बचने के लिए ये फर्जी मतदाता पहचान पत्र के जरिये रक्त संबंधी साबित करते थे।
ये गरीबों को कुछ दिन मरीजों के घर में ठहराते थे। उन्हीं के पते से पहचान पत्र बनाते थे। इससे पुलिस को भी मरीज और गुर्दा देने वाले का एक ही पता मिलता था।







