नई दिल्ली. सरकार द्वारा
फ्लाइंग लाइसेंस सस्पेंड कर देने के बाद किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारी और कंपनी मुश्किल में पड़ गई है। किंगफिशर एयरलाइंस ने बयान जारी कर सफाई दे दी है, लेकिन कंपनी के मालिक और मशहूर उद्योगपति विजय माल्या अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक विजय माल्या इस वक्त विदेश में हैं, जबकि उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या अगले साल के कैलेंडर के लिए मॉडल की खोज में हैं।