विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Know About Ratan Tata

रतन टाटा को चार बार हुआ प्‍यार, अमेरिका के साथ छूटी गर्लफ्रेंड

1 of 7 Photos
21 साल पहले जब जेआरडी टाटा ने रतन टाटा को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्तकिया तो उनसे पूछा गया कि क्या आपने रतन को उनकी सत्यनिष्ठा की वजह से अपना उत्तराधिकारी चुना, तो जेआरडी ने कहा, ऐसा कहेंगे तो दूसरे उम्मीदवारों की सत्यनिष्ठा पर सवालिया निशान लग जाएगा। असल बात यह है कि वह बहुत हद तक मेरी तरह है। जेआरडी की यह बात रतन टाटा ने सही साबित की और टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयां दी। उनके उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री के लिए इसे कायम रखना एक बड़ी चुनौती होगी। 
 
चार बार हुआ प्यार 
 
आमतौर पर कम बोलने वाले टाटा ने अपनी जिंदगी का एक खास सच दो साल पहले एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल को बताया। यह सच था प्यार और शादी से जुड़ा। बैचलर इंडस्ट्रियलिस्ट ने खुलासा किया कि किसी भी युवा की तरह उन्हें भी सीरियसली प्यार हुआ था, वह भी चार बार। टाटा के मुताबिक चारों बार बात विवाह तक भी पहुंची, लेकिन हर बार सोचने विचारने पर यही बात जेहन में आई कि अविवाहित रहना भी कोई बुरी बात नहीं है। इस तरह मैंने कई पेचीदगियों से खुद को बचा लिया। 
 
अमेरिका छूटा तो प्रेयसी भी 
 
टाटा के मुताबिक इनमें से एक अफेयर तो काफी सीरियस था। मैं अमेरिका में काम कर रहा था लेकिन मेरे भारत आने के फैसले के कारण रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो पाया। दरअसल उस वक्त भारत-चीन युद्ध शुरू हो गया था और अमेरिका में माना जा रहा था कि पूरा देश इस युद्ध की गिरफ्त में है। मेरी प्रेमिका भी इसी के चलते मेरे साथ भारत नहीं आई। बाद में उसने वहीं शादी कर ली। 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment