पीओके में आतंकियों को खुश कर रही बॉलीवुड की लैला! राखी सावंत के भाई से पूछताछ

मुंबई. लैला खान उर्फ रेशमा पटेल लश्कर-ए-तैयबा के चंगुल में है और वह पाक अधिकृत कश्मीर में इस आतंकवादी संगठन से जुड़े लोगों के कब्जे में है।
सूत्र के मुताबिक, 'लैला को लश्कर के किसी खुफिया ठिकाने पर रखा गया है और उसे संगठन के सदस्यों के मनोरंजन का साधन बनाया गया है। वह आतंकियों की बात मानने पर मजबूर है क्योंकि आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के सुबूत सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग गए हैं।'
इससे पहले खबर आई थी कि लैला अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ दुबई में है। लेकिन उसके पिता ने इस बात से इनकार किया है कि लैला दुबई में है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक लैला लश्कर की नापाक साजिशों का अहम हिस्सा है। आरोप है कि लश्कर लैला का इस्तेमाल आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने में कर रहा है। लैला का कथित पति मुनीर खान बांग्लादेश के आतंकी संगठन हूजी का सदस्य बताया जाता है। गौरतलब है कि फरवरी, 2011 के बाद लैला खान को नहीं देखा गया है।
इस बीच, राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने दावा किया है कि उन्होंने एटीएस के सामने हाजिर होकर 40 मिनट तक अपना बयान दर्ज करवाया है। राकेश का कहना है कि एटीएस उन्हें बुलाया था। राकेश ने लैला खान और राजेश खन्ना की फिल्म वफा का निर्देशन किया था। लेकिन एटीएस ने इस बात से इनकार किया है कि राकेश उनके दफ्तर आए थे और उनका कोई बयान दर्ज किया गया है।







